हमीरपुर, अगस्त 7 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। जीआरवी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं से फीस के अलावा कई गुना रुपये जबरन वसूलने का आरोप प्रबंध समिति अध्यक्ष ने लगाया है। उन्होंने एसडीएम से शिकायत कर जांच कराए जाने की मांग की है। जीआरवी इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामलखन गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं से सरकारी फीस के अलावा डरा धमकाकर मोटी रकम वसूली जा रही है और न देने पर छात्रों को नाम काटने, फेल करने और कालेज से भगा देने की धमकी दी जा रही है। जो छात्रों के हित में नहीं है। वह 1 अगस्त को विद्यालय पहुंचे तो समय से 15 मिनट पहले प्रधानाचार्य ने छात्रों की छुट्टी कर दी। लेकिन कुछ छात्रों ने पैसे वसूलने की बात कही। प्रधानाचार्य को इसकी भनक लगते ही प्रबंध समिति के सदस्य साबिर एवं सुरेंद्र भटनागर के साथ धक्का-मुक्की करन...