हमीरपुर, अगस्त 21 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत परिवहन विभाग द्वारा विद्यालय वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मानकों का पालन न करने वाले 20 विद्यालय वाहनों का पंजीयन निलंबित किया गया है। विभाग द्वारा फिटनेस, चालक सत्यापन और वाहनों के पंजीकरण सहित विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

कार्यवाही का विवरण एआरटीओ (प्रशासन) प्रवीण सिंह ने अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 322 वाहन विद्यालय वाहन के रूप में पंजीकृत हैं। जांच के दौरान इनमें से 25 वाहनों की फिटनेस फेल पाई गई है। इन सभी फिटनेस फेल वाहनों के संबंध में विभाग द्वारा पूर्व में ही नोटिस जारी किए गए थे, इनमें से 20 वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है

चालक सत्यापन पर ध्यान उन्...