Hamirpur News: फल विक्रेता की हत्या की जांच करने लखनऊ से आई स्पेशल टीम
हमीरपुर, नवम्बर 3 -- Hamirpur News: हमीरपुर। फल विक्रेता की हत्या की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम में भी लगी हुई हैं। लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। मंगलवार को लखनऊ से आई दो सदस्यीय स्पेशल टीम ने घटना स्थल पहुंचकर क्राइम सीन रिक्रिएशन किया है। करीब एक घंटे तक टीम घटना स्थल की जांच पड़ताल की। बीती 16 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे सदर कोतवाली के कालपी चौराहा में दिन दहाड़े 40 वर्षीय फल विक्रेता राजकुमार निषाद उर्फ राजू को गोली मारी गई थी। जिसकी 18 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे कानपुर में इलाज दौरान मौत हो गई थी। सीटी स्कैन कराने पर सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया था। शव आने के बाद सपरिजनों ने 19 अक्टूबर की शाम कालपी चौराहा में जाम लगाकर हत्यारों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.