हमीरपुर, अगस्त 23 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। सभापति की फटकार के बाद नवीन गल्ला मंडी की नालियां जाम पड़ी है और बारिश होते ही पानी आढ़तों में घुस जाता है। जिसका सीधा खामियाजा आढ़तियों को उठाना पड़ रहा है। कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में नालियां जाम होने से मंडी परिसर में जल जमाव हो रहा है। इस खबर को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशन के बाद मंडी के सभापति/एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने मंडी का निरीक्षण करके नालियां जाम होने पर मंडी के सहायक को कड़ी फटकार लगाते हुए जाम नालियों की साफ-सफाई कराने के कड़े निर्देश दिए थे। सभापति की फटकार के बाद मंडी कर्मियों में कोई असर नहीं है और हालात ज्यों के त्यों है。

नालियों की साफ-सफाई में कमी रविवार को की गई पड़ताल में आढ़तियों ने दर्द बयां करते हुए कहा कि बारिश के सीजन में भी...