हमीरपुर, अगस्त 18 -- Hamirpur News: मौदहा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही पड़ोसी के खिलाफ कोतवाली में छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होते ही कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 13 अगस्त को वह अपने घर में मौजूद थी, तभी पड़ोस का जगदीश यादव उसके घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...