Hamirpur News: प्रॉपर्टी डीलर के दरवाजे बाइक सवार ने झोंका फायर
हमीरपुर, जुलाई 3 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। गुरुवार की देर रात कोटबाजार मोहल्ले में प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर बाइक सवार युवक ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में युवक तमंचे से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलर की तहरीर पर पुलिस ने फायरिंग का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। कस्बे के कोटबाजार मोहल्ला निवासी शेख जहीर ने बताया कि गुरुवार की देर रात तकरीबन 10 बजे वह दरवाजे पर बैठा था। तभी बाइक सवार युवक तमंचा लहराते हुए आए और फायर झोंक दिया। गोली गेट के खंभे में लगी। घटना के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.