हमीरपुर, अक्टूबर 23 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। ऑपरेशन से पैदा हुए नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर रेफर किया गया। परिजन जब उसे कानपुर लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। नवजात की मौत की खबर से प्रसूता सहित परिजनों में कोहराम मच गया।कस्बा बिवांर के पाथा देवी मंदिर के पास निवासी नेहा देवी पत्नी दीपक सिंह को प्रसव के लिए दो दिन पहले पीएचसी में भर्ती कराया था। तैनात एएनएम ने एक सप्ताह में डिलीवरी होने की बात कही, जिस पर परिजन महिला को रेफर कराकर जिला महिला अस्पताल लाए। जहां से हालत नाजुक बताते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में महिला को ले गए। जहां आपरेशन कर बच्चे को निकाला। मगर नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर ले जाने की सलाह दी। परिजन नवजात को कानपुर लेकर पहुंचे। जह...