हमीरपुर, अक्टूबर 19 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। एमआरएफ सेंटर के बगल में रोपित किए गए पौधों को नष्ट करके देवी विसर्जन के लिए तैयार किए गए स्थल में पेड़ों को नष्ट करने की खबर हिन्दुस्तान में प्रमुखता से छपने के बाद नगर पंचायत ने वन विभाग से पौधे मंगाकर विसर्जन के बाद पौधरोपण कराएगा। श्री गायत्री तपोभूमि के महंत की आपत्ति के बाद प्रशासन ने इस वर्ष एमआरएफ सेंटर के बगल में स्थित नजूल की भूमि पर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के इंतजाम कराएं है। इसके लिए नगर पंचायत ने कराएं गए वृक्षारोपण नष्ट करके 50 गुणा 50 फीट चौड़ा गड्ढा तैयार किया गया है। गड्ढा बनाने में छोटे बड़े करीब आधा सैकड़ा पेड़ जमींदोज किए गए हैं। इस खबर को सोमवार के अंक में हिन्दुस्तान ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। खबर के प्रकाशित होते ही नगर पंचायत ने सक्रियता दिखाते हुए विसर...