Hamirpur News: पॉलीटेक्निक कॉलेज की एक साल से नहीं खुली वर्कशॉप
हमीरपुर, अगस्त 17 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की वर्कशॉप में दो सालों से ताला लटका हुआ है। बिल्डिंग की सालों से रंगाई-पुताई नहीं कराई गई। मेंटीनेंस के नाम पर कॉलेज खरपतवार का अड्डा बन चुका है। इन्हीं व्याप्त अव्यवस्थाओं का कॉलेज के छात्र ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।करीब 18 साल पूर्व कस्बे में बने राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में निर्माण के बाद से आज तक रंगरोगन नहीं कराया गया है। इससे खफा कॉलेज के छात्र ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म में एक वीडियो अपलोड करके कॉलेज प्रशासन से तीखे सवाल किए हैं। छात्र का आरोप है कि मेंटीनेंस के लिए आने वाला बजट कहां जा रहा है। साथ ही छात्र ने कहा कि वह दो सेमेस्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.