Hamirpur News: पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार
हमीरपुर, अगस्त 4 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। कुर्रा रोड स्थित स्काई सिटी में मंगलवार को बज़्मे तामीर सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शफीक मुहम्मद ने की। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक डॉ.जमील राठवी ने कहा कि पेड़ पौधे मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और बदलते जलवायु परिवर्तन के दौर में अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष शफीक मुहम्मद, उपाध्यक्ष साजिद खान, सचिव मुहम्मद अतीक एवं कोषाध्यक्ष मुन्नू अंसारी सहित सईद अंसारी, शेख रईस, नफासत उल्ला खान, सऊद बेग आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: जूहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.