Hamirpur News: पेड़ों की छंटाई के नाम पर ढाई घंटे का शटडाउन, गर्मी ने किया बेहाल
हमीरपुर, जुलाई 26 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। सुमेरपुर से आई 33 केवी लाइन के ऊपर कुछेछा के आसपास झूल रही पेड़ों की शाखाओं की छंटाई के नाम पर बिजली विभाग ने रविवार को करीब ढाई घंटे का शटडाउन लिया। इस शटडाउन ने गर्मी की वजह से जनजीवन को परेशान कर दिया। पेड़ों की छंटाई के बाद आपूर्ति बहाल की गई तो लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार को सारा दिन जनजीवन को उमस भरी गर्मी ने बुरी तरह से परेशान किया। दिन में बादलों की आवाजाही होती रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। हवा भी न चलने से स्थिति और ज्यादा खराब रही। सारा दिन उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तर ब तर होते रहे। ऐसे में शाम होते-होते पावर कारपोरेशन ने कुछेछा के आसपास सुमेरपुर से आई 33 केवी लाइन के ऊपर झूलते पेड़ों की शाखाओं की छंटाई करने की तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए शाम चार बजे सुमेरपुर से शटडाउन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.