हमीरपुर, अक्टूबर 15 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। पुतला दहन की कार्यवाही में पक्षपात का आरोप लगाते हुए सपा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम चित्रा निर्वाल को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की। उन्होंने राहुल गांधी का पुतला जलाने वालों पर भी कार्यवाही की मांग की।गुरुवार दोपहर सपा नेता सत्यपाल यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया कि 7 अक्टूबर को विपक्ष सपा के कार्यकर्ताओं ने सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 12 अक्टूबर को सत्ता पक्ष के नेता और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका था लेकिन सत्ता पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। समाजवादी कार्यकर्ताओं न...