हमीरपुर, अगस्त 17 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। नवीन तहसील भवन में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में ससुरालियों की प्रताड़ना और पुलिस के अनसुनी करने से क्षुब्ध महिला ने जमकर हंगामा काटा, जिसके बाद पुलिस ने उसकी रिपोर्ट लिखी। इस मौके पर कुल 72 शिकायतें आई, जिनमें मौके पर आठ का निस्तारण हो पाया। कोतवाली के पठानपुरा मोहल्ला निवासी संगीता पत्नी रोहित कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को अपने मुकदमे की सुनवाई के लिए अदालत राठ आई थी, जहां ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी उसने कोतवाली में शिकायत की थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। संगीता अपने मासूम बच्चे के साथ सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी मृगांक शेखर पाठक से शिकायत करने पहुंची और सुनवाई न होने पर तहसील में जमकर हंगामा करने लगी। तब पुलिस ने त्वरित मुकदमा दर्ज कर लिय...