Hamirpur News: पीड़ित परिवार की सुरक्षा में तैनात सिपाही की मौत
हमीरपुर, सितम्बर 12 -- Hamirpur News: राठ। कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद से पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए तैनात सशस्त्र गार्द में नियुक्त मुख्य आरक्षी की ड्यूटी के दौरान अचानक हालत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र के एसडीएम कॉलोनी निवासी हेमंत वर्मा ने बताया कि उनके 59 वर्षीय पिता रामप्यारे वर्मा हमीरपुर पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर थे। उनकी ड्यूटी चिल्ली गांव में गार्द में लगी हुई थी। शनिवार सुबह अचानक पिता की हालत बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सावित्री, पुत्र हेमंत, हिमांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.