हमीरपुर, अगस्त 4 -- Hamirpur News: हमीरपुर। यूपी-112 पीआरवी कर्मियों ने एक बार फिर अपनी तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय रहते उपचार उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य किया गया। तीन अगस्त की रात 9.45 बजे पीआरवी-7902 थाना सिसोलर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिसोलर क्षेत्रांतर्गत ग्राम परेहटा मोड़ के पास ट्रैक्टर एवं ई-रिक्शा की टक्कर हो गई है, जिसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी-7902 पर नियुक्त कमांडर मुख्य आरक्षी खेमराज तथा सब-कमांडर आरक्षी रामू साहू तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

घायल की प्राथमिक सहायता उन्होंने घायल को प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए बिना समय गंवाए पीआरवी वाहन से पीएचसी सुमेरपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया। घा...