हमीरपुर, जुलाई 6 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। मोमोज अंडा रोल की बिक्री कर रात को बाइक से अपने हेल्पर के साथ घर आ रहे युवक को पिता-पुत्रों ने पीटने के बाद बिक्री के रुपये छीन लिए। पति व हेल्पर के साथ आई महिला ने पिता-पुत्रों के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। बिवांर थाना के पाटनपुर गांव की शैलजा पत्नी स्वयं प्रकाश ने थाना में तहरीर देकर बताया कि थाना सुमेरपुर के विदोखर मेंदनी गांव में पति हर दिन की तरह मोमोज व अंडा रोल की बिक्री करने गया था। पति दुकान को बंद कर अपने हेल्पर राहुल पुत्र नंद प्रकाश के साथ बाइक से वापस रात 10:00 बजे के करीब घर आ रहा था। गांव के पास जगभान अपने पुत्र कुलदीप व संदीप के साथ खड़ा था। पिता-पुत्रों ने बाइक रुकवाने का प्रयास किया। जिस पर उसने बाइक अतरार रोड से बंडा गांव की तरफ मोड़ दी। तभी पिता-पुत्रों ने उसको पकड़ ल...