हमीरपुर, अगस्त 12 -- Hamirpur News: मौदहा। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गहरौली खुर्द में मिड डे मील में पानी जैसी दाल में चावल मिलाकर खाते बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसके बाद विभाग ने इस प्रकरण की जांच शुरू करा दी है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। वायरल वीडियो में मिड डे मील खा रहे बच्चों की प्लेट में चावल तो साफ नजर आ रहा है, मगर चावल के साथ दाल है या फिर सब्जी इसका अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है। वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। इस संबंध में बीएसए मुकेश खरवार का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है। बीईओ से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...