Hamirpur News: परिवहन कार्यालय में वृहद वृक्षारोपण, स्टाफ ने रोपे पौधे
हमीरपुर, जुलाई 9 -- Hamirpur News: हमीरपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा परिवहन कार्यालय परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एआरटीओ (प्रशासन) प्रवीण सिंह ने कहा कि इस वर्ष शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए एक पेड़ मां के नाम" तथा "हर घर एक पेड़ अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग को कुल 7,400 पौधे रोपित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें परिवहन विभाग द्वारा 2,400 तथा परिवहन निगम द्वारा 5,000 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों, चालकों एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे भी कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के प्रधान सहायक सिपाही लाल, रवि सिंह, सत्यम बाजपेयी, धर्मवीर महाजन, रोहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.