हमीरपुर, जुलाई 23 -- Hamirpur News: राठ। पति से पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से में आकर पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी है। जबकि मृतका के पिता ने दामाद पर जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जरिया थानाक्षेत्र के अमूंद गांव में 29 वर्षीय प्रीती पत्नी रविकुमार ने गुरुवार की दोपहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।करौंदी गांव निवासी मृतका के पिता खरेलाल अनुरागी ने दामाद पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दामाद शराब का आदी है। बाइक की मांग करते हुए उनकी पुत्री से अक्सर विवाद करता रहता था। आरोप लगाया कि बुधवार रात विवाद होने पर पुत्री को जह...