हमीरपुर, अगस्त 17 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। गंदगी कूड़ा करकट फैलाकर सड़क के किनारे अतिक्रमण करने पर पुलिस के अभियान को चलाकर पैंतीस दुकानदारों को नोटिस जारी किया। पुलिस की कार्रवाई से राहगीरों के साथ कस्बा वासियो में खुशी की लहर दौड़ गई। दुकानदारों पर कार्रवाई कर कागज अदालत में भेज दिए हैं कस्बा बिवांर में राठ-हमीरपुर सड़क का निर्माण कार्य करीब 8 साल पहले कराया गया था। कंपनी ने सड़क के दोनों तरफ नाला का निर्माण कराया है। राहगीरों, कस्बावासियों के आने जाने की सुविधा के लिए खड़ंजा का निर्माण कराया था। सड़क को छोड़कर राहगीरों, कस्बावासियों का खड़ंजा से आना जाना बन रहा है। दुकानदारों ने खड़ंजा पर अतिक्रमण कर लेने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।अतिक्रमण किए दुकानदार गंदगी, कूड़ा, करकट को सड़क के किनारे डाल देते हैं। थानाध्यक्ष विन...