हमीरपुर, अगस्त 17 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। कृषि यंत्र में छूट रवि फसल के नि:शुल्क बीज के लिए फील्ड ऑफिसर ने आकर किसानों की गोष्ठी का आयोजन कर जागरुक किया। गोष्ठी में मौजूद एक दर्जन किसानों ने अधिकारी से जानकारी पाई। प्रचार-प्रसार के अभाव में गोष्ठी में किसानों की संख्या नगण्य रही। कस्बा बिवांर के पाथा देवी मंदिर परिसर में किसानों की न्याय पंचायत स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी जानकारी न होने पर एक दर्जन करीब किसान ही पहुंच सके। कृषि फील्ड ऑफिसर प्रेमानंद ने बैनर में बने कृषि यंत्र को किसानों को दिखाकर छूट में दिए जाने की जानकारी दी। किसानों को नि:शुल्क रवी फसल के बीज के मिलने की जानकारी देते हुए जागरुक किया। किसानों की संख्या कम होने से आधे घंटे में गोष्ठी संपन्न करा दी गई।गोष्ठी में किसान मालिक यादव, राजू वर्मा, मुन्ना...