Hamirpur News: नैनो उर्वरकों के प्रयोग के प्रति किसानों को किया जागरूक
हमीरपुर, अगस्त 18 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। देवगांव में मंगलवार को किसान सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत के सीएससी संचालक श्याम बाबू, प्रगतिशील किसान केदारनाथ दीक्षित एवं जयप्रकाश के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने भाग लिया। इफको के एसएफ हॉटस्पॉट संदीप कुमार ने किसानों को नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी के प्रयोग की विधि एवं लाभों की जानकारी दी। उन्होंने सागरिका तरल, सागरिका दानेदार और एनपीके कंसोर्टिया के उपयोग तथा फसलों में इनके लाभ बताए। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी, पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन के लिए नैनो उर्वरकों के संतुलित प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सल्फर, बेंटोनाइट, पोटाश आदि इफको उत्पादों के उपयोग की जानकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.