हमीरपुर, जुलाई 25 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी एक छात्र नील गाय से टक्कर होने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। टिकरी गांव निवासी 17 वर्षीय छात्र राजन पुत्र देवीदीन इंचौली स्थित पहलवान सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। शुक्रवार को वह काफी-किताब लेने के लिए बाइक से चांदी कला गांव जा रहा था। रास्ते में अचानक नील गाय आ जाने से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और छात्र सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। सूचना पर घायल के भाई अनुज और दादा श्याम मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान हालत में कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ...