हमीरपुर, अगस्त 18 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के वार्ड नंबर 16 में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से जमीन में गिरकर राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। राजमिस्त्री वाइब्रेटर मशीन चलाते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा था। इस घटना से कार्य स्थल में हड़कंप मच गया। साथ में काम करने वाले मजदूर राजमिस्त्री को उठाकर पीएचसी भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी। खबर मिलते ही राजमिस्त्री के परिजन मौके पर पहुंच गए। सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति ने भी पीएचसी पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। थानाक्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी 48 वर्षीय सुरेंद्र प्रजापति राजमिस्त्री है। 30 मई से सुरेंद्र कस्बे के वार्ड नंबर 16 में शिक्षक सत्यप्रकाश के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। ...