Hamirpur News: नाले में फिकवाया गया दूषित दूध, दही, पनीर और क्रीम
हमीरपुर, सितम्बर 4 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। जन्माष्टमी पर्व के चलते शुक्रवार को कस्बे में संचालित दूध डेयरियों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर दूषित दूध, घी, क्रीम और पनीर को नष्ट कराते हुए बड़ेली नाले में फेंकवा दिया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। नष्ट कराए गए माल की कीमत करीब 64 हजार के आसपास बताई गई है। एसडीएम करनवीर सिंह,सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय गौरी शंकर के नेतृत्व में सीओ राजकुमार पांडेय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युंजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक संजय यादव एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कानपुर-सागर रोड स्थित न्यू किसान डेयरी में छापा मारा। टीम ने यहां से दूध, पनीर व पनीर के नमूने संकलित किए। इसके अलावा करीब 50 किलो पनीर, 60 किलो क्रीम, 20 किलो घी, 60 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.