Hamirpur News: नवजात की मौत के दस घंटे बाद प्रसूता ने भी दम तोड़ा
हमीरपुर, सितम्बर 27 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर पहले नवजात और उसके दस घंटे बाद प्रसूता की मौत हो गई। मृतका की दो साल पूर्व कोर्ट मैरिज हुई थी। जच्चा-बच्चा दोनों को कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर में इलाज के दौरान नवजात की और उसके बाद घर वापस आने पर मां की तबीयत बिगड़ गई। कानपुर ले जाते समय उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने दामाद पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने जच्चा-बच्चा दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है。
परिवार की पृष्ठभूमि मौदहा कोतवाली के फत्तेपुर मुहल्ला निवासी पवन कुमार टेंट हाउस में काम करता है। डेढ़ वर्ष पूर्व उसने मुहल्ले की ही 20 वर्षीय काजल से कोर्ट मैरिज की थी। बीती 22 सितंबर को काजल को प्रसव पीड़ा होने पर मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां सुबह करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.