Hamirpur News: दो सौ किसानों का खेतों तक जाने का रास्ता छह माह से बंद
हमीरपुर, अक्टूबर 23 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के इंगोहटा गांव में रेलवे गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज और गेट संख्या 26 के अंडरपास में पानी भरने से करीब 200 किसानों के खेतों तक जाने का रास्ता छह माह से बंद पड़ा है। इससे रबी फसलों की जुताई-बुआई प्रभावित हो रही है। किसानों को समय पर खेती का काम पूरा न होने से आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।
अंडरपास में पानी भरने से रास्ता बंद बता दें कि दोनों अंडरपास में पानी भर जाने से आवागमन ठप है। रेलवे ने गेट संख्या 26 पर रास्ता बंद होने का बोर्ड भी लगा रखा है। दो-तीन बार पंपिंग सेट से पानी निकाला गया, लेकिन कुछ समय बाद दोबारा भर गया। गेट संख्या 25 पर निर्माण कार्य भी रुका हुआ है।
किसानों ने वैकल्पिक रास्ते की मांग की क्षेत्रीय किसान दिलीप सिंह परिहार, रमेश सिंह, दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.