हमीरपुर, सितम्बर 21 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। पिछले दो वर्षों से बिरखेरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला लटकने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा समाधान दिवस में शिकायत करने के बाद समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों को 10 किलोमीटर दूर मौहर अथवा सुमेरपुर आना जाना पड़ता है। बिरखेरा निवासी रामफल, संजय कुमार आदि ने बताया कि गांव के बस स्टाप के समीप बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पिछले दो वर्षों से ताला लटक रहा है। इस आरोग्य मंदिर का कोई लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव ने बताया कि दो वर्ष पूर्व यहां तैनात सीएचओ का तबादला होने पर यहां ताला लटक गया है, तब से यह बंद पड़ा है। ग्रामीणों को उपचार के लिए मौहर अथवा सुमेरपुर जाने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि वह ...