हमीरपुर, अगस्त 24 -- Hamirpur News: बिवांर। सायर गांव के उपरी मोहाल में दरवाजा के बाहर घास फैलाने को लेकर दो महिलाओं कस्तूरी पत्नी पप्पू यादव, मिथलेश पत्नी रामकरण यादव ने अभद्रता करते हुए दूसरे के साथ मारपीट की। दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई रवी शंकर ने बताया कि दोनों महिलाओं की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...