हमीरपुर, अक्टूबर 27 -- Hamirpur News: हमीरपुर। चिकासी थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात सरीला एसडीएम विकास यादव ने मौरंग से लदे दो ओवरलोड डंपर पकड़कर सीज करा दिए। दोनों वाहनों को चिकासी थाने में खड़ा कराया गया है। एसडीएम ने खनिज, परिवहन और जीएसटी विभाग को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम विकास यादव ने सोमवार रात करीब 11 बजे राठ-उरई मार्ग पर औचक कार्रवाई की। इस दौरान मौरंग से लदे दो ओवरलोड डंपर पकड़े गए। दोनों वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया गया। वाहनों में लदी मौरंग और ओवरलोडिंग से संबंधित जांच के बाद संबंधित विभागों की ओर से जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जिले में ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। ओवरलोड वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए संबंधि...