Hamirpur News: देर रात दारोगा को भेजा जेल, आज जमानत पर सुनवाई
हमीरपुर, जुलाई 7 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। घाटमपुर से ट्रक में लिफ्ट लेकर चालक की 20 हजार रुपए की रकम चोरी करने वाले दारोगा को दिन में निलंबित करने के बाद शाम को एफआईआर दर्ज कर देर रात जेल भेज दिया गया था। मंगलवार को दारोगा की सीजेएम कोर्ट में जमानत अर्जी डाली गई थी, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी। उधर, इस घटना को लेकर सारा दिन पुलिस विभाग में चर्चाएं होती रही।
घटना का विवरण स्थानीय न्यायालय सुरक्षा में तैनात दारोगा गिरीश मिश्रा सोमवार की सुबह घाटमपुर से ट्रक में लिफ्ट लेकर हमीरपुर को चला था। बीच रास्ते दारोगा ने ट्रक चालक महेश बंजारा का 20 हजार रुपया कैश चोरी कर लिया और अलियापुर (सजेती) टोल प्लाजा के पास ट्रक से उतरकर वैन में सवार होकर फरार हो गया था। ट्रक चालक ने पीछा करके दारोगा को यमुना नदी के पुल पर पकड़ लिया और अपनी रकम बर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.