हमीरपुर, सितम्बर 1 -- Hamirpur News: हमीरपुर। जलालपुर थानाक्षेत्र के पुरैनी और उपरहंका गांव के बीच रविवार शाम नाले में बही 15 वर्षीय प्रांशी यादव का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा है। पीएसी की फ्लड टीम, गोताखोर, पुलिस और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: 24 घंटे बाद नाले से मिला किशोरी का दुपट्टा और थैलातलाश की स्थिति मंगलवार सुबह नाले का पानी कम हुआ था, लेकिन दिन में हुई बारिश के बाद शाम तक जलस्तर फिर बढ़ गया। इससे सर्च ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। पुरैनी गांव निवासी साधूराम यादव ने बताया कि रक्षाबंधन पर उनकी बेटियां घर आई थीं। बहनों के लिए प्रांशी नाले के दूसरी ओर उपरहंका मौजा स्थित खेतों में पड़ोरा की सब्जी तोड़ने गई थी। घरवालों ने नाले में पानी अधिक होने के कारण उसे जाने से मना किया था, लेकिन प्रांशी फिर भी चली ग...