हमीरपुर, अगस्त 29 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्ष पूर्व सोलह वर्षीय किशोरी से गांव के युवक ने जबरन दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अनिल कुमार खरवार की अदालत ने आरोपी को बीस वर्ष का कठोर कारावास व 18 हजार जुर्माने की सजा सुनाई।विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोलह वर्षीय किशोरी 17 दिसंबर 2023 को दोपहर 3 बजे खेतों की तरफ शौच को गई थी। जहां पर गांव के लालू यादव उर्फ लक्ष्मीनारायन पुत्र बिन्द्रावन यादव ने उसको दबोचकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी पीड़िता ने घर आकर पूरी घटना अपने माता-पिता ...