Hamirpur News: दिव्यांग बच्चों को महोबा की कराई गई विजिट
हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। समेकित शिक्षा के अंतर्गत जनपद के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं कम्पोजिट विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम (स्थान-महोबा) का आयोजन बीएसए मुकेश खरवार के कुशल निर्देशन में किया गया। विजिट को बीईओ राठ शैलेष कुमार त्रिपाठी के द्वारा 50 दिव्यांग बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को ज्ञानवर्धक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर इत्यादि से परिचित कराया गया। जिसमें कीरत सागर, शिव तांडव, गोरखा गिरि पहाड़ी एवं अन्य एतिहासिक इमारत इत्यादि का भ्रमण कराया गया। विजिट के दौरान जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनूप कुमार पाण्डेय, स्पेशल एजुकेटर्स एवं केयर टेकर उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.