हमीरपुर, सितम्बर 24 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। सामाजिक न्याय, समान अवसर से वंचित वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डॉ.अम्बेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 24 सूत्री मांगो का राष्ट्रपति से संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भीम आर्मी के प्रदेश संगठन मंत्री व चित्रकूट मंडल प्रभारी नीरज कश्यप एवं जिलाध्यक्ष रामबाबू वर्मा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा कि संविधान समानता और समान अवसर का अधिकार देता है, लेकिन अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्ग, महिलाओं समेत अन्य वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल सकी। यह भी पढ...