हमीरपुर, जुलाई 6 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। एक जैसे नाम के चक्कर में युवक को घर से उठाकर थाने में प्रताड़ित करने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर सरकार पर तीखा हमला किया। उधर, युवक के परिजनों ने एडीजी प्रयागराज जोन से न्याय की गुहार लगाई है। युवक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि मेरापुर निवासी शिवराज को चार जुलाई को कोतवाली पुलिस वारंट होने की वजह से उठा लाई थी। लेकिन बाद में पता चला कि जिस शिवराज को लाना था, ये वो नहीं है। इस पर शिवराज ने विरोध किया तो थाने में उसकी पिटाई कर दी गई। जिसके बाद तीन घंटे तक हंगामा हुआ। देर रात पुलिस ने उसे छोड़ा था। इस हंगामे के बाद उसी रात शिवराज कराने कानपुर चला गया। सारा दिन उसका घर बंद रहा। अब शिवराज के परिजनों सहित एडीजी प्रयागराज जोन से मिलकर शिकायत करने की बात ...