Hamirpur News: थाने के अंदर अकारण पिटाई, पीड़ित की कार्रवाई की गुहार
हमीरपुर, जुलाई 13 -- Hamirpur News: मुस्करा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी में रविवार शाम शराब पिलाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते-देखते मारपीट में बदल गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया था, लेकिन बाद में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचकर तहरीर देने लगे। विवाद का एक पक्ष भगवान राजपूत तथा दूसरा पक्ष बाबू राजपूत का था। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। दूसरे पक्ष बाबू राजपूत के भतीजे हेमंत राजपूत ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह अपने चाचा बाबू राजपूत के साथ मुस्करा कोतवाली के बाहर बैठा था। इसी दौरान कोतवाली में तैनात दीवान कथित रूप से शराब के नशे में आए और गाली-गलौज करते हुए उसे पकड़कर थाने के अंदर ले गए। हेमंत का कहना है कि उसका न तो विवाद में और न ही किसी तहरीर में नाम था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.