Hamirpur News: थाना में जल भराव पर डीएम ने ईओ को लगाई फटकार
हमीरपुर, जुलाई 11 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। सुमेरपुर थाने में जिलास्तरीय थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी व एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से थाना परिसर में पौधरोपण किया। गत दिनों हुई बरसात से थाना परिसर लबालब होने पर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। माह के दूसरे शनिवार को थाने में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने पहुंचकर शिकायतों को सुना और निस्तारण के आदेश मातहतों को दिए। गत दिनों हुई बरसात में थाना परिसर में जल भराव होने से नाराज जिलाधिकारी ने ईओ दिनेश चंद्र को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने थाना परिसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.