हमीरपुर, जुलाई 7 -- Hamirpur News: कुरारा। थानाक्षेत्र के झलोखर गांव में मंगलवार सुबह मकान की पुरानी छत तोड़ते समय पूरी छत भरभराकर ढह गई। जिससे मलबे में दबकर मकान मालिक सहित उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से निकालकर कुरारा सीएचसी इलाज के लिए भेज दिया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। झलोखर गांव निवासी 36 वर्षीय अखिलेश संखवार के मकान में पुरानी ईंट की छत पड़ी थी। इसको तोड़कर वह नई छत डलवाने की तैयारी में था। मंगलवार को अपने रिश्तेदार 25 वर्षीय विनीत निवासी सहाबापुर अकबरपुर (कानपुर देहात) के साथ मिलकर पुरानी छत को तोड़ रहा था। जैसे ही इन्होंने छत को तोड़ना शुरू किया तो वैसे ही पूरी छत भरभराकर ढह गई। जिससे छत के मलबे में दोनों लोग दब गए। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों ने आनन-फा...