हमीरपुर, अगस्त 31 -- Hamirpur News: हमीरपुर। विरमा नदी के तेज बहाव के बीच बिलगांव में ग्रामीण और राहगीर बिना लाइफ जैकेट के नाव से आवागमन कर रहे हैं। रपटा करीब एक सप्ताह से पानी में डूबा है। रास्ता बंद होने के कारण दो नावों से लोगों और बाइक को नदी पार कराया जा रहा है। नाव पर सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट नजर नहीं आने से हादसे का खतरा बना हुआ है। राहगीर चंद्रपाल ने बताया कि इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। बिलगांव और आसपास के गांवों के बच्चे मुस्करा पढ़ने जाते हैं, लेकिन करीब सात दिन से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। शिवनी निवासी भूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि बारिश में हर साल रपटा डूबने से नाव के सहारे आवागमन करना पड़ता है। रपटा डूबने से सरीला-मुस्करा क्षेत्र के करीब 20 गांवों का आवागमन प्रभावित है। लंबा चक्कर बचाने के ...