हमीरपुर, अगस्त 9 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। 32 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में शनिवार को हुए गोलीकांड में तीन सगे भाइयों के खिलाफ घायल युवक की भाभी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। थाना ललपुरा के पौथिया गांव की कल्पना पत्नी धीरेंद्र सिंह ने रविवार की सुबह थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आठ अगस्त को देवर जीतेंद्र सिंह जनपद कानपुर थाना सांड़ के देवरा गांव के बुआ के पुत्र शिववीर के साथ शाम करीब 3.30 बजे मवईजार गांव के निजी नलकूप गया था। जहां पहले से घात लगाए चचेरे भाइयों भुजबल, अजय सिंह, जय सिंह पुत्रगण शिवपाल ने जितेंद्र को देखकर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। मना करने पर भुजबल ने असलहा से फायर कर दिया। गोली जितेंद्र के बाएं पैर में लगी। ...