Hamirpur News: तीन मढ़ी तालाब में होगा जल विहार महोत्सव
हमीरपुर, सितम्बर 13 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। सुमेरपुर विकास क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में स्थित प्रसिद्ध तीन मढ़ी तालाब अमृत सरोवर पर इस वर्ष भव्य जल विहार महोत्सव का आयोजन 16 सितंबर को होगा। यह महोत्सव बुधवार ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर मनाया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार महोत्सव का शुभारंभ सुबह आठ बजे से भगवान का विग्रह प्रवेश प्रारंभ के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक वीर रस से ओतप्रोत आल्हा कार्यक्रम, अपराह्न दो बजे से शाम चार बजे तक भव्य झांकियों के दर्शन व रोड शो शाम चार बजे से छह बजे तक तालाब के मध्य कंस वध, पूतना वध, वकासुर वध, कुचड़िया गैर हाथी आदि की सजीव लीलाएं और अंत में नागनाथन की लीला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग के कुम्हार टोली में 16...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.