हमीरपुर, सितम्बर 14 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। तीजा महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए अधिकारियों ने स्टेशन मार्ग स्थित गीता वाटिका में ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। तीजा महोत्सव की सुरक्षा के लिए मेले को छह सेक्टर में बांटा गया है। सभी सेक्टरों के लिए अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट और सर्किल अफसर बनाकर तैनात किए गए है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि सुरक्षा के लिए 352 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दो सेक्शन पीएसी बल, दो फायर दस्ते एवं ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया गया है। रविवार को स्टेशन मार्ग के गीता वाटिका में हुई बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने निश्चित पॉइंट पर तैनात रहकर मुस्तैदी ...