हमीरपुर, जुलाई 3 -- Hamirpur News: कुरारा ब्लाक की ग्राम पंचायत चंदूपुर से जुड़े करीब आधा दर्जन के आसपास के डेरों के बाशिंदों ने सड़क निर्माण को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला-पुरुषों संग स्कूली छात्र-छात्राएं भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। वर्तमान समय में डेरों को जोड़ने वाली सड़क में जलभराव है। पैदल निकलना भी मुश्किल है। सालों से ग्रामीण बिना सड़क के जीवनयापन कर रहे हैं। इस दौरान कई बार पुलिस कर्मियों से भी ग्रामीणों की नोंकझोंक हुई। ग्रामीण डीएम कार्यालय के बाहर डटे रहे। बाद में उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर वापस लौटे। यमुना पट्टी में बसी ग्राम पंचायत चंदूपुर में करीब आधा दर्जन के आसपास डेरा आते हैं। ब्रह्मा का डेरा नगर पालिका क्षेत्र में आता है। शेष अन्य डेरे ग्राम...