हमीरपुर, अगस्त 24 -- Hamirpur News: हमीरपुर। जरिया थाना पुलिस ने सोमवार को ट्रैक्टर से बैट्री चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर की दो बैट्रियां बरामद की हैं। थानाक्षेत्र के रिगवारा कला गांव निवासी अशोक कुमार और बृजेंद्र सिंह ने रविवार को जरिया थाने में तहरीर देकर अपने बाड़े में खड़े ट्रैक्टरों से बैट्री चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित बृजेंद्र सिंह ने बताया कि बीते आठ जुलाई को भी उनके ट्रैक्टर से एक बैट्री चोरी हुई थी। जिसके बाद 21 अगस्त को दोबारा दूसरी बैट्री चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई थी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: बैटरी चुरा रहे दो चोरों को पकड़ा सोमवार को थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि चोरी की बैट्रिय...