हमीरपुर, जुलाई 6 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। एक दरोगा ने घाटमपुर से हमीरपुर आते समय बीच रास्ते में ट्रक चालक की नकदी चोरी कर ली। अलियापुर (सजेती) टोल प्लाजा पर ट्रक से उतरकर दरोगा वैन में सवार होकर हमीरपुर को निकल भागा। ट्रक चालक ने भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे यमुना नदी के पुल पार करते ही दबोच लिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। ट्रक चालक ने दरोगा द्वारा वर्दी में छिपाकर रखी गई 20 हजार रुपये की रकम बरामद कर दरोगा को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। बावर्दी दरोगा की पिटाई देखकर आसपास लोगों का मजमा लग गया, जिन्होंने ट्रक चालक को दरोगा को पीटने से रोकते हुए यूपी 112 पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद पुलिस दरोगा को उठाकर कोतवाली ले गई। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि आपका आपका अखबार हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि न...