हमीरपुर, अगस्त 10 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। मानसिक रूप से परेशान ट्रक चालक ने खेतों में जाकर सल्फास की गोलियां खा ली। फिर से फोन से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल और फिर कानपुर ले गए। लेकिन वहां पहुंचने से पूर्व उसकी मौत हो गई। थानाक्षेत्र के उमरी गांव का 24 वर्षीय वर्षीय अखिलेश रविवार शाम पांच बजे के करीब घर से उमरी के बाहर तीन किलोमीटर दूर स्थित दाता आश्रम के पास खेत गया हुआ था, जहां उसने सल्फास की गोलियां खा ली। सल्फास खाने के बाद फोन से परिजनों को सूचना दी। सूचना पर आनन-फानन में पहुंचे परिजन उसको अचेतावस्था में गाड़ी में लादकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।साथ में गए पड़ोसी मनीष ने बताया कि कानपुर ले जाने से पहले ही अखिलेश की...