Hamirpur News: टीसी लेने गए छात्र से स्कूल संचालक ने मांगे रुपये
हमीरपुर, अगस्त 7 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। हाईस्कूल तक पढ़ाई करने के बाद मार्कशीट और टीसी लेने आवासीय विद्यालय गए छात्र से रुपये की मांग कर दी। रुपये न देने पर अभद्रता कर भगा दिया। छात्र के पिता ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। जलालपुर थानाक्षेत्र के हरसुंडी गांव के गंगाराम में बताया कि उसका पुत्र अभिषेक कस्बे के कुर्रा रोड स्थित सावित्रीबाई फुले शिक्षा मंदिर आवासीय विद्यालय में कक्षा 8 से पढ़ रहा है। कक्षा 10 पास करने के बाद अभिषेक की मार्कशीट व टीसी नहीं दी जा रही है। जबकि विद्यालय में कक्षा 8 में 23, 9 में 28 और कक्षा 10 में 35 हजार रुपए पूरी फीस जमा कर दी गई है। इसके बाद भी विद्यालय द्वारा मार्कशीट और टीसी नहीं दी जा रही है और रुपये की मांग कर रहे हैं। ना देने पर अभद्र गाली गलौज की जा रही है। मार्कशीट और टीसी न देने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.