हमीरपुर, अक्टूबर 23 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। टीकाकरण के प्रति जनजागरूकता के लिए सहयोगी संस्था गावी प्रोजेक्ट के अंतर्गत यूनिसेफ सहायतित आईपीईसीकेडी के सहयोग से टीका मित्र रथ का शुभारंभ सीएमओ डॉ.अलका शुक्ला द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।यह टीका मित्र वाहन जनपद में बच्चों एवं गर्भवती माताओं को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ साथ शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाने को प्रेरित करेगा। जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार करेगा।सीएमओ ने बताया कि यह टीका मित्र रथ जनपद के विभिन्न सुदूर ग्रामीण अंचलों में पहुंचेगा। जिसके माध्यम से बच्चों में गंभीर बीमारियों टीबी, पोलियो, गलघोटू, काली खांसी, टिटनेस, निमोनिया एवं खसरा आदि से बचाव को जनजागरूकता फैलाई जाएगी। इससे टीकाकरण से छूटे बच्चों को आच्छादित करने में सहायता मिलेगी।इस मौके पर जिला...