हमीरपुर, अगस्त 20 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। गुरुवार की सुबह खराब मौसम के बीच दो स्कूली वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत में एक ही स्कूल के सात बच्चे घायल हो गए। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर है। आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी राठ में भर्ती कराया गया है। हादसा तब हुआ जब एक खाली स्कूली वाहन का टायर फटा और वो सामने से आ रहे बच्चों से भरे दूसरे वाहन से टकरा गया।राठ कस्बे के सेना रोड पर गुरुवार की सुबह रिमझिम बारिश के बीच दो स्कूली वाहनों की टक्कर से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में पीएसएन इंटर कॉलेज अमगांव के करीब सात बच्चों को चोटे आई हैं। वाहन चालक हरचरन यादव ने बताया कि वह अपनी साइड पर था। तभी सामने से एक अन्य स्कूली वाहन जिसका टायर फट गया था, वो उनके वाहन से सीधे टकरा गया। जिससे उन...